रायपुर

पिंगुवा समिति की रिपोर्ट जारी करने सीएस को पत्र
03-Aug-2023 2:42 PM
पिंगुवा समिति की रिपोर्ट जारी करने सीएस को पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र सौंपकर पिंगुवा समिति की रिपोर्ट जारी करने की मांग की है। मोर्चा नेताओं  कमल वर्मा, अनिल शुक्ला, और महेंद्र सिंह राजपूत ने पत्र प्रति एसीएस सीएम सुब्रत साहू और प्रमुख सचिव मनोज पिंगुवा को भी सौंपा है। इस रिपोर्ट में अधिकारी कर्मचारियों की सेवा, वेतनमान और पदोन्नतियों को लेकर सिफारिशें की गई है ।
 


अन्य पोस्ट