रायपुर
आत्मानंद स्कूल में न किताबे मिली न ड्रेस
03-Aug-2023 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अगस्त। राजधानी में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें गणवेश वितरण को लेकर शिकायतें मिल रहीं है। सत्रारंभ हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है और बच्चों को किताबे अनुपलब्ध है। वह भी सीएम बघेल के महत्वाकांक्षी योजना वाले कुछ आत्मानंद स्कूलों में । बच्चे कक्षा शिक्षक से पूछते हैं तो वह प्राचार्य से संपर्क करने कहते और प्राचार्य से पूछा जाता है तो वह कहते हैं हम थोड़ी बेचते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहबाबाजार आत्मानंद स्कूल की कक्षा पांचवी में दो किताबें और दूसरी में तीन किताबों या वितरण शेष है। इनके अलावा एडिशनल 7-8 किताबों का तो पता ही नहीं । इसी तरह से गणवेश भी अब तक नहीं दिया गया है। कुछ बच्चों को तो दो वर्ष से नहीं मिला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे