रायपुर
वायुसेना में अग्निवीर के लिए 2-3 को मार्गदर्शन शिविर
02-Aug-2023 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 2 अगस्त। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित मातृ जिला के युवाओं के लिए वायुसेना में अग्निवीर पद के लिए मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम डॉ,, बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल, बसंतपुर, राजनांदगांव के हॉल में 2-3 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से है। केसीजी के उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, राजनांदगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 2 एवं 3 अगस्त 2023 को जिनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण हो एवं आयु 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य हैं, वे अनिवार्यत: मार्गदर्शन प्राप्त करें एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के समस्त आवेदक उपरोक्त दर्शाए, स्थल पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे