रायपुर

रविशंकर और वीसी याद किए गए
02-Aug-2023 7:26 PM
रविशंकर और वीसी याद किए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन  में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारियोम ने भी दोनों नेताओं को याद किया।  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, शब्बीर खान, चुड़ामणी साहू, गौरीशंकर पांडे, परमानंद पटेल, संजय पटेल उपस्थित थे।

सीएम बघेल ने भी किया याद

 सीएम  भूपेश बघेल ने उन्हें नमन कर  कहा कि रविशंकर जी ने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण भूमिका उन्होंने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के विलय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री बघेल ने  विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद ने भी दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद ने अविभाजित मप्र  के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री,  विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर बुधवार को श्रध्दांजलि सभा आयोजित की। यह आयोजन शुक्ल भवन, बूढापारा स्थित ऐतिहासिक गांधी चबुतरे एवं निगम मुख्यालय के सामने  प्रतिमा स्थल में किया । कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वरिष्ठ विधायक, अमितेष शुक्ल, महापौर एजाज ढेबर, महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, उषा रज्जन श्रीवास्तव, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, मनोज कंदोई, आभा मरकाम, एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, विकास गुप्ता, शिरीष अवस्थी, गौतम मिश्रा, अजय शर्मा, अनुपम शुक्ला, अनुभव शुक्ला, देवमणी पाण्डेय, अमरजीत, हमीद खान,मीरा तिवारी, विजय साहू, श्री कुमार मेनन,  सहित काफी संख्या में शुक्ल समर्थक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट