रायपुर

सूने मकान से 95 हजार का नगदी-जेवर व बाइक की चोरी
02-Aug-2023 7:23 PM
सूने मकान से 95 हजार का नगदी-जेवर व बाइक की चोरी

अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अगस्त। नेवरा के ग्राम कुंदरू में  सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र 40 हजार नगदी और सोना चांदी के जेवर की चोरी कर ले गया।

जानकारी के मुताबिक रामेश्वर प्रसाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नेवरा के ग्राम कुंदरू में उसका मकान है। जहां पर 25 की रात को उसके सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का तालातोडक़र अंदर रखे आलमारी से सोना चांदी के जेवर और 40 हजार नगदी कुल 95 हजार की चोरी कर ले गया। रामेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

इधर आजाद चौक इलाके में आमापारा चौक के पास से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट होमेंद्र कुमार रंगाडी ने थाना में दर्ज कराई है। होमेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह तेलीबांधा में रहता है । जो मंगलवार को किसी काम से आमापारा स्थित गुरू घासीदास प्लाजा गया हुआ था। जहां उसके पार्किंग में अपनी अपनी बाइक सीजी 04 एम 0596 को खड़ी किया हुआ था। और काम से चला गया। कुछ देर बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। जिसे कोई अज्ञात चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट