रायपुर

चिटफंड कंपनियों के पीडि़त निवेशकों को मिले 4 करोड़
02-Aug-2023 6:20 PM
चिटफंड कंपनियों के पीडि़त निवेशकों को मिले 4 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अगस्त। सीएम भूपेश बघेल ने चिटफंड पीडि़त निवेशकों के लिए न्याय कार्यक्रम के तहत निवेशकों को पहुंचाई राहत।

आज रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, समेत आठ जिलों के 35 हजार 378 पीडि़त निवेशकों को लौटाई गई 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि। अब तक 81 हजार 204 पीडि़त निवेशकों को लौटाई गई  37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए की राशि। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत की कार्रवाई गई ।  208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज , 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की हो चुकी है गिरफ्तारी।


अन्य पोस्ट