रायपुर

4 की सुबह तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
02-Aug-2023 6:19 PM
4 की सुबह तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अगस्त। प्रदेश भर में कई इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात से हो रही बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने कई जिलो में 36 घण्टे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ में येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।


अन्य पोस्ट