रायपुर

राह चलते से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार
02-Aug-2023 6:18 PM
राह चलते से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अगस्त। राह चलते से लूट के मामले में पुलिस ने एक शातिर का गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट का मोबाइल और धारदार चाकू को जब्त किया है। घटना में संलिप्त दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बसंत कुमार साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बसंत विहार गोंदवारा का निवासी है। 14 जून को दोपहर 2.45 बजे अपने सायकल से ड्यूटी जा रहा था। जिसे डब्ल्यू.आर.एस. वर्कशाप नाला के पास रास्ते में मोटर सायकल में सवार तीन लडक़े आये और उसके सायकल के सामने मोटर सायकल को खड़ा कर धक्का देकर गिरा दिया। लडक़े अपने पास रखें चाकू को दिखाकर डरा धमकाकर उससे मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 392 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी की गई।  आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया।  इसी दौरान टीम ने मुखबीर की सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपी उरकुरा निवासी रोशन सिंह को पतासाजी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी रोशन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का मोबाईल और चाकू जप्त कर कार्रवाई की गई। उसके 2 साथी फरार है।


अन्य पोस्ट