रायपुर

जगदलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा का इस्तीफा मंजूर
01-Aug-2023 6:31 PM
जगदलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा का इस्तीफा मंजूर

रायपुर, 1 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शर्मा ने बीते शनिवार को पीसीसी चीफ को अपना इस्तीफा भेजा था। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि जगदलपुर शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के त्यागपत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने स्वीकार कर लिया है। बैज ने राजीव शर्मा के जगदलपुर शहर अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा पार्टी के प्रति किए गए कामों की सराहना किया है। इधर, शर्मा के इस्तीफा देने और उसे स्वीकार किए जाने के बाद सियासी गरियारों में चर्चा का बाजार गरम हो गया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। कहा जा रहा है कि शर्मा और बैज के बीच पहले विवाद की स्थिति रही है। माना जा रहा है कि बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कारण शर्मा ने इस्तीफा दिया है। वे 9 वर्षों तक अध्यक्ष थे।


अन्य पोस्ट