रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त। शहर के अलग -अलग इलाकों से 40 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले बीटेक इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इससे पहले इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। वह बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से चोरी करता रहा। वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर उसे छोडक़र दूसरे स्थान में खड़े बाइक को ले जाता था।
और इन वाहनों को ऑफलाईन रेपिडो में उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने का काम करता। उसकी निशानदेही पर कब्जे से अलग-अलग स्थानों से ये वाहन जब्त किए गए।पुलिस ने इनकी कुल कीमत 15 लाख रूपये बताया है।
उसके विरूद्ध 16 वाहनों की चोरी पर थाना सिविल लाईन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, खम्हारडीह, कोतवाली, सरस्वती नगर, पण्डरी तथा थाना जी.आर.पी रायपुर में धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज है । वहीं जप्त शेष 24 वाहनों में आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है।
गत दिवस एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को मुखबीर ने सूचना दी थी कि कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने व अपना नाम राहुल वर्मा 31) साल निवासी टीचर्स कॉलोनी खरोरा बताया। राहुल से वाहन के कागजात मांगने पर कोई भी कागजात नहीं देे पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी का होना बताया। और इसरे अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षत्रों से भी कुल 40 दोपहिया चोरी करना बताया गया।
आरोपी राहुल वर्मा शातिर दोपहिया वाहन चोर है जो वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन को उसी स्थान पर छोडक़र दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था। आरोपी बी.टेक की पढ़ाई किया है जो पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपी ऑफलाईन रेपिडो में चोरी किये गये दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने सहित स्वयं भी उपयोग करता था।
