रायपुर

नशीली सिरप बेच रहे दो गिरफ्तार, बाइक और 150 बॉटल जब्त
01-Aug-2023 6:28 PM
नशीली सिरप बेच रहे दो गिरफ्तार, बाइक और 150 बॉटल जब्त

रायपुर, 1 अगस्त। आमानाका पुलिस ने हीरापुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास दोपहिया सवार दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सिराज अहमद उर्फ बबलू एवं इमरान खान उर्फ मोन्टू निवासी रायपुर का होना बताया।  उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप मिला।।  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार 150  प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन और बात  क्रमांक सीजी/04/सीक्यू/1764 जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त किया। थाना आमानाका में  धारा 21 सी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 


अन्य पोस्ट