रायपुर

खुले आम बिक रहा गांजा, केनाल रोड और स्टेडियम के सामने से दो पकड़ाए
01-Aug-2023 4:02 PM
खुले आम बिक रहा गांजा, केनाल रोड और स्टेडियम के सामने से दो पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त।
शहर में अब खुले आम चौक चौराहों पर गांजा बिक रहा है। कल कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही सरेराह ग्राहक तलाश रहे तस्कर को पकड़ा।  कोतवाली नारकोटिक्स सेल, तेलीबांधा और  नेवरा पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई कर पांच लोगों को शराब, गांजे के साथ गिरफ्तार किया । कोतवाली पुलिस ने सुभाष स्टेडियम के सामने 21 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ  सुबोध कुमार गुप्ता को पकड़ा। वह  विशारद हॉस्पिटल के सामने  गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी कुल कीमत है  2.10 लाख रूपए बताया है। कोतवाली में  धारा 20(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

तेलीबांधा पुलिस ने भी श्याम नगर केनाल रोड पर गांजे बेचने निकले युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में  उसने अपना नाम सिद्धार्थ गोपाल(19) निवासी वृध्दाश्रम के पास  तेलीबांधा बताया।  उसके पास रखी थैला की तलाशी लेने पर गांजा  मिला। इस पर  सिद्धार्थ गोपाल को गिरफ्तार कर उससे 1. 200 किग्रा गांजा एवं बिक्री रकम 550/- रूपये कुल  कीमती  12,550 जप्त कर  तेलीबांधा में  धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध दर्ज  किया । 

उधर  तिल्दा नेवरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर  ग्राम तुलसी सीजी ढ़ाबा के पास बाइक सवार व्यक्तियों को पकड़ा । पूछताछ में दोनों ने अपने नाम नरोत्तम लहरे एवं राकेश ढ़ीढ़ी निवासी रायपुर  बताया। पुलिस की जांच में उनके पास रखी बोरी में देशी शराब था। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 50 पौवा देशी शराब और बाइक सीजी/04/पीई/3219 कुलवकीमत लगभग 50 हजार रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज  किया।


अन्य पोस्ट