रायपुर

डेढ़ लाख का गांजा और शराब बेच रहे दो गिरफ्तार
31-Jul-2023 4:44 PM
डेढ़  लाख का गांजा और शराब बेच  रहे दो गिरफ्तार

रायपुर, 31 जुलाई।  सुभाष स्टेडियम के पास से दो बैग में गांजा रख बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे शख्स को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डेढ़ लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली की कोतवाली थाना इलाके में एक शख्स सुभाष स्टेडियम के पास दो बैग मे गांजा रखा हुआ था। और उसे बेचने कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी  दौरान पुलिस ने मुखबीर के बाताए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुबोध कुमार गुप्ता बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 किलो गंाजा कीमत 1.50 लाख को जब्त कर नार्कोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। इधर तेलीबांधा इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुष्पा बारले अपने घर में शराब रख कर उसे बेच रही थी। 


अन्य पोस्ट