रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। प्रदेश के में गैर नक्?सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्?थ पुलिस अफसर कर्मियों के चिकित्?सा प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) देयक की कार्येत्तर स्वीकृति को लेकर गृह विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें पुलिस कर्मियों को मेडिकल रीइंबर्समेंट का निराकरण छत्?तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचार्य) नियम 2013 के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है।
गृह विभाग ने सचिव, संचालक,स्वास्थ्य सेवाएं,आयुक्त/ संचालक, चिकित्सा शिक्षा को इस संबंध में पत्र लिखा है । इसमे कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि गृह (पुलिस) विभाग से प्राप्त प्रकरण में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यालय प्रमुख / नियंत्रण अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए।, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेखित हो कि संबंधित अधिकारी/कर्मचारी अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में पदस्थ, कार्यरत है, जो कि गैर नक्सली क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गृह (पुलिस) विभाग में गैर नक्सली क्षेत्र में पदस्थ / कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का निराकरण पूर्व की भाँति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के तहत किया जाए।