रायपुर

छत्तीसगढ़ में महंगाई नहीं दारू मुद्दा है - मूणत
30-Jul-2023 8:13 PM
छत्तीसगढ़ में महंगाई नहीं  दारू मुद्दा है - मूणत

रायपुर, 30 जुलाई। महंगाई को लेकर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने आज प्रदर्शन किया । इसे लेकर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है।  मूणत ने कहा कि जनता पूछ रही है है कि सरकार जनता को पट्टा कब देगी और शराबबंदी कब होगी। उन्होंने यह भी  कहा कि महंगाई मुद्दा नहीं है दारू मुद्दा है। अवैध रूप से जो पैसे कमाए हैं वह मुद्दा है। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कब करोगे? कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए


अन्य पोस्ट