रायपुर

आईटीआई के अंशकालीन व्याख्याता भी आंदोलन की तैयारी में
30-Jul-2023 8:12 PM
आईटीआई के अंशकालीन व्याख्याता भी आंदोलन की तैयारी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा अंशकालीन व्याख्याता कल्याण संघ ने भी हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पत्रकारवार्ता में संघ के अध्यक्ष केदार सिंह राजपूत ने बताया कि पूरे प्रदेश में 365 अंशकालीन व्याख्याता हैं। इन्हें न तो अवकाश दिया जाता है, न ही अन्य कोई सेवा लाभ।

राजपूत ने कहा कि उन्हें 65 वर्ष की आयु तक नौकरी की गारंटी नियमित कर्मियों की तरह सभी सुविधाएं के साथ-साथ उनके पदनाम में तदर्थ सहायक प्रध्यापक शब्द का उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग इन प्राध्यापकों के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराता क्योंकि विभाग के प्रारूप में अंशकालीन शब्द नहीं है। इसलिए नियमों में अंशकालीन शब्द या फिर तदर्थ शब्द जोड़ा जाए। राजपूत ने सभी व्याख्याताओं के नियमितीकरण की भी मांग की।


अन्य पोस्ट