रायपुर

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर व्याख्याता संघ ने सीएम से की मांग
30-Jul-2023 8:11 PM
प्राचार्य पदोन्नति को लेकर व्याख्याता संघ ने सीएम से की मांग

रायपुर, 30 जुलाई। प्राचार्य पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के महामंत्री लखन लाल साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेट कर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि लम्बे समय से प्राचार्य पद पर पदोन्नति अटकी हुई है।

प्रदेश के  लगभग 4 हजार वरिष्ठ व्याख्याता प्राचार्य का वेतन पा रहे है,पर पदोन्नति नहीं मिली है। चूंकि प्राचार्य के वेतनमान पर हैं इसलिए शासन को वित्तीय भार नहीं आएगा।


अन्य पोस्ट