रायपुर

कोरापुट से गांजा लेकर प्रयागराज जा रही युवतियां गिरफ्तार
30-Jul-2023 8:10 PM
कोरापुट से गांजा लेकर प्रयागराज जा रही युवतियां गिरफ्तार

रायपुर, 30 जुलाई। गांजा तस्करी करते उड़ीसा की 3 महिलाओं को  गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती के भाठागांव स्थित ओव्हरब्रिज के नीचे से पकड़ा। तीनों महिलाएं मूलत: कोरापुट उड़ीसा की निवासी हैं। और 17.50 किलो गांजा लेकर प्रयागराज (उप्र) ले जा रहीं थीं। इसकी कुल कीमत  1.80 लाख  रूपए। पुरानीबस्ती पुलिस ने धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह गिरफ्तार युवतियों ने पूछताछ में अपना नाम, पता तुलसा कोरा 22 साल निवासी ग्राम बट्टी सालक थाना पड़वा कोरापुट,पार्वती पुजारी  उम्र 28 साल निवासी जैपुर कोरापुट उड़ीसा, रश्मि पंगा उम्र 20 साल निवासी ग्राम मुण्डा थाना पाड़वा  कोरापुट उड़ीसा  बताया।


अन्य पोस्ट