रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बघेल सरकार पर गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप लगाया। साव ने मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। श्री साव पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है।
श्री साव ने भाजपा के हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौओं भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। बेहद शर्मनाक है। सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80त्न गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। भूपेश जी ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली। श्री साव ने कहा कि भाजपा इस पूरी रिपोर्ट को कम्पाइल कर तमाम जांच एजेंसियों को भेजेगी और यह पुरजोर मांग करती है कि चारा घोटाले की तजऱ् पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की जाए।
ईडी-आईटी बीजेपी के दो मजबूत साथी हैं गौठान घूम ले - सीएम
गौठान और गोबर खरीदी को लेकर भाजपा के घोटाले के आरोप पर सीएम बघेल ने कहा ढाई करोड़ का गोबर खऱीदे हैं तो घोटाला कहां से हुआ ।ये बयान देते हैं और जाँच होती है।हमारी सरकार बनी है तब से छापा पड़ रहा है ।ये उधर बयान देते है तब छापा पड़ता है ।बीजेपी के ईडी और आईटी दो मज़बूत साथी है गौठान घूम ले उसमें क्या है।