रायपुर

गांव-गांव में सिखाया जा रहा ईवीएम, वीवीपैट से मॉक पोल
30-Jul-2023 2:37 PM
गांव-गांव में सिखाया जा रहा  ईवीएम, वीवीपैट से मॉक पोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई।
आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के चारो विकासखण्ड़ों में ईव्हीएम, वीवीपीएटी तथा मॉक पोल के प्रदर्शन माध्यम से आमजन में जागरुकता लाने अभियान चलाया जा रहा है।

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में भी आमजनों के लिए ईव्हीएम वीवीपीएटी के जानकारी एवं मॉक पोल का प्रदर्शन किया जा रहा है। डॉ.भुरे ने अपील कि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया को समझने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है तथा चुनाव के निष्पक्ष प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मतदान जागरुकता के  लिए कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक

आगामी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने सीईए एवं जिला नोडल अधिकारी  अबिनाश मिश्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में शत प्रतिशत युवा एवं नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया। श्री मिश्रा ने जिले के 09 विश्वविद्यालयों तथा 150 महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत्  प्रचार-प्रचार अभियान चलाने कहा। उन्होंने बताया की स्वीप कोर टीम द्वारा महाविद्यालयों में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट