रायपुर
डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भी मोर्चा खोला
30-Jul-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय कम्प्यूटर,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर कर्मचारी एसोसिएशन जिला रायपुर ने मुख्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ प्रतिनिधि मंडल ने एनआर साहू अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर को ज्ञापन सौंपा। संध अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं सचिव डॉ रिचा बैनर्जी ने ें बताया है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरो का एक समान पदोन्नति चेनल निर्धारित करते हुए पदोन्नति प्रदान किया जाए। पदोन्नति से वंचित को प्रथम समय मान वेतनमान 4200 अथवा 4300 ग्रेड पे दिया जाए। इनका पद नाम बदलकर डाटा मैनेजर अथवा डाटा ऑफिसर किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे