रायपुर
मणिपुर हिंसा पीडि़तों को न्याय दिलाने एसटीएससी ओबीसी संयुक्त मोर्चा का 30 को प्रदर्शन
29-Jul-2023 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जुलाई। मणिपुर में जातीय हिंसा और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार एवं सरकार की निष्क्रियता के विरोध में एसटीएससी ओबीसी के संयुक्त मोर्चा दल के बैनरतले रविवार को राजधानी के अम्बेडकर चौक के पास विरोध सभा का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार की निष्क्रियता के चलते मणिपुर जातीय संघर्ष की आग में जल रहा है।
अशांति, हिंसा और आगजनी से पूर्वोत्तर की जनता त्रस्त है। महिलाएं हिंसा शिकार हो रही है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मणिपुर में शांति, न्याय और महिलाओं की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर 30 जुलाई को केंद्र सरकार से मणिपुर में शांति स्थापित करने, पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे