रायपुर

भू अंतरण पर प्रतिबंध में पट्टा शामिल न किया जाए
29-Jul-2023 4:26 PM
भू अंतरण पर प्रतिबंध में पट्टा शामिल न किया जाए

राजस्व एक्ट में संशोधन हो-कुंडख़ उरावं समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई।
कुडख़ उरांव प्रगतिशील समाज छत्तीसगढ़ ने सचिव अजा-जजा विकास विभाग के पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 165(6) के तहत अंतरण पर प्रतिबंध में पट्टा को शामिल किए जाने को संशोधित करने की मांग की है। । 

समाज के अध्यक्ष विक्रम सिंह लकड़ा, सचिव अलेक्जेंडर. तिर्की ने सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि  संविधान की पांचवी अनुसूची के भाग ख अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों का प्रशासन और नियंत्रण के उपबंध 5(2) अनुसूचित क्षेत्रों को लागू विधि की ओर आकृष्ट किया जा रहा है. जिसके अनुसार राज्यपाल किसी राज्य में किसी ऐसे क्षेत्र की शांति और सुशासन के लिए विनियम बना सकेगा जो तत्समय अनुसूचित क्षेत्र में हैं।विशिष्टतया और पूर्वगामी शक्ति की व्यापकता पर प्रतिकूल डाले बिना, ऐसे विनियम-(क) ऐसे क्षेत्र की अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों द्वारा या उनमें भूमि के अंतरण का प्रतिषेध या निर्बंधन कर सकेंगे। भारत के संविधान के उपरोक्त प्रावधानों के अनुरूप राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों की अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों की भूमि की सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (6) के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति का भूमिस्वामी अधिकार का किसी गैर अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति को अंतरण पर प्रतिबंध के प्रावधान है, जो निम्नानुसार हैं -उपधारा 165(6) (1) (एक) में यह प्रावधान किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति का भूमिस्वामी अधिकार किसी गैर अजजा वर्ग के व्यक्ति को विकय द्वारा या अन्यथा या उपार संबंधी किसी संव्यवहार के परिणाम स्वरूप न तो अन्तरित किया जाएगा और न ही अन्तरणीय होगा।

उपधारा 165 (6) (1) (दो) में प्रावधान किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्र से भिन्न क्षेत्र में किसी अजजा वर्ग के व्यक्ति का भूमिस्वामी अधिकार किसी गैर अजजा वर्ग के व्यक्ति को कलेक्टर की पदी से अनिम्न पदश्रेणी के किसी राजस्व अधिकारी की अनुज्ञा के बिना, जो कि, लेखबद किए जाने वाले कारणों से दी जाएगी. विकय द्वारा या अन्यथा या उधार संबंधी किसी संव्यवहार के परिणाम स्वरूप न तो अन्तरित किया जाएगा और न ही अन्तरणीय होगा। 

लकड़ा, तिर्की का यह भी कहना है कि च्च् स्पष्टीकरण च्च् में यह उल्लेखित है इस उपधारा के प्रयोजनों के - लिए अभिव्यक्ति च्च्अन्यथाज्ज् के अन्तर्गत पट्टा नहीं आता है।संदर्भित पत्र द्वारा यह अभिमत दिया गया है कि संहिता के उपरोक्त प्रावधानों से स्पष्ट है कि. धारा 165 (6) के तहत लगाये गये अंतरण के प्रतिबंध में पट्टा शामिल नहीं है ।

तथा अधिसूचित एवं गैर अधिसूचित दोनों क्षेत्रों में अजजा वर्ग का कोई व्यक्ति अपनी भूमि को किसी गैर अजजा वर्ग के व्यक्ति को पट्टे पर दे सकता है।धारा 165 की उपधारा 6 दिनांक 29 नवम्बर 1976 के संशोधन अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है। जिसके आधार पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में गैर अजजा वर्ग के व्यक्तियों द्वारा पट्टे के माध्यम से बड़े पैमाने पर अजजा वर्ग के व्यक्तियों की हजारों एकड़ जमीन अन्तरण कराकर अपने आधिपत्य में ले ली गयी है।इस प्रकार छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 165(6) (1) (एक) एवं 165 (6) (1) (दो) में किसी अजजा वर्ग के व्यक्ति का भूमिस्वामी अधिकार किसी गैर अजजा वर्ग के व्यक्ति को अन्तरण पर प्रतिबन्ध के अन्तर्गत स्पष्टीकरण के माध्यम से इस उपधारा के प्रयोजनों के लिए अभिव्यक्ति च्च्अन्यथाज्ज् के अन्तर्गत पट्टा को सम्मिलित न कर भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के भाग ख अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों का प्रशासन और नियंत्रण के उपबंध 5 (2) अनुसूचित क्षेत्रों को लागू विधि की मंशा के  विपरीत प्रावधान किया गया है।

इसलिए संशोधन अधिनियम पारित कराकर छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (6) (1) (एक) एवं 165 (8) (1) (दो) च्च् स्पष्टीकरण च्च् के प्रावधान में यह उल्लेखित किया जाये इस उपधारा के प्रयोजनों के लिए अभिव्यक्ति च्च्अन्यथाज्ज् के अन्तर्गत पट्टा भी सम्मिलित है।यह भी उल्लेखित कराया जावे कि, संशोधित प्रावधान मूतलक्षी प्रभाव से लागू होंगे।
 


अन्य पोस्ट