रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। भोपाल के रियल एस्टेट कारोबारी से 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खम्हारडीह पुलिस ने धारा 420,406 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अरेरा कॉलोनी भोपाल निवासी ओमप्रकाश कृपलानी (70) रियल एस्टेट का कारोबारी है। रायपुर, आसपास अपने आवासीय प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लिए ओमप्रकाश ने दिनेश शुक्ला से संपर्क किया । दोनों के बीच 3 जुलाई -14 को भावना नगर में बातचीत के हुई। और जुलाई से दिसंबर -14 के बीच दिनेश ने अच्छी कीमत पर भूखंड उपलब्ध कराने किसान को बयाना देने 40 लाख रूपए ट्रांसफर कराया । और अब तक जमीन नहीं दिलाया। और रकम भी वापस नहीं किया । ओमप्रकाश ने शुक्रवार को दिनेश के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कराया।
क्रे डिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर 80 हजार ठगे-इधर माना कैंप निवासी पुलिस कर्मी रविकांत कटारे भी आनलाइन ठगी का शिकार हो गए । रवि को 8860040611 नंबर से 16 जुलाई को एक अंजान व्यक्ति ने कॉल किया। उसने स्वयं को डीबीएस बैंक का कर्मी बताकर रवि को क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट कराने ओटीपी नंबर भेजा और रवि के नंबर बताते ही 808
580 रूपए विथड्राल कर लिया। कल इसकी जानकारी मिलते ही रविकांत ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।