रायपुर

परिवार पुरी गया था, सेंधमारी कर कार, जेवरात-मोबाइल की चोरी, दो गिरफ्तार
29-Jul-2023 3:27 PM
परिवार पुरी गया था, सेंधमारी कर कार,  जेवरात-मोबाइल की चोरी, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 29 जुलाई।
भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी गए परिवार के घर में सेंधमारी कर कार समेत पांच लाख के सामान चुराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं । गंगा विहार कालोनी रोड नंबर 01 अमलीडीह निवासी अरविंद सिंह राजपूत ने तीन जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक बीते 29 जून को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर जगन्नाथपुरी उड़ीसा दर्शन करने गया था। 

तीन जुलाई को  वापस आया तो देखा कि उसकी चारपहिया वाहन टाटा टिगोर क्रमांक सीजी/04/एनबी/0640 नहीं थी  और घर के गेट का ताला भी टूटा हुआ था। घर का मेन दरवाजा भी टूटा हुआ था तथा घर के कमरों के दरवाजे में लगे ताले, कमरे अंदर रखे आलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था।  उसमें रखे जेवरात, कार की चाबी तथा एक मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सुने मकान का ताला तोडक़र चोरी कर फरार हो गए। न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस ने धारा 457, 380, 34 भादवि. भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

पुलिस टीम ने अरविंद के परिजनों पड़ोसियों से पूछताछ और आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का अवलोकन कर मुखबीर भी लगाए। चोरी के तरीके के आधार पर लूट/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया। इसी दौरान चारपहिया वाहन के बिलासपुर के ग्राम अमेरी में लावारिस हालत में खड़े होने की जानकारी मिली।  जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बिलासपुर रवाना होकर प्रार्थी की चोरी की चारपहिया वाहन टिएगो क्रमांक सीजी/04/एनबी/0640 को लावारिस हालत में बरामद करते हुए अज्ञात आरोपियों तलाश की। इसी दौरान सूचना पर  बिलासपुर के किशन जांगड़े को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथी भूपेन्द्र साहू एवं राजू सिक्का के साथ मिलकर चोरी करने और   डीजल खतम हो जाने के कारण कार  बिलासपुर के ग्राम अमेरी पास छोडक़र फरार होना बताया । पुलिस ने भूपेन्द्र साहू को भी पकड़ा और चोरी हुई कार, जेवरात, एक  मोबाईल फोन कुल कीमत  5 लाख जप्त किया । किशन और  भूपेन्द्र पूर्व में भी चोरी एवं लूट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

राजू सिक्का फरार है?। गिरफ्तार आरोपियों में  भूपेन्द्र साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम भैस थान थाना खरोरा रायपुर हाल पता महात्मा गांधी नगर गली 8 थाना न्यू राजेन्द्र नगर और 
 किशन जांगड़े उम्र 22 साल निवासी ग्राम रसौटा  पामग? जिला जांजगीर चांपा हाल पता अमरईया चौक चिंगराग पारा थाना सरकण्डा बिलासपुर।
 


अन्य पोस्ट