रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब दूरदर्शन उप महानिदेशक
28-Jul-2023 5:50 PM
छत्तीसगढ़ में अब दूरदर्शन उप महानिदेशक

रायपुर, 28 जुलाई। प्रसार भारती बोर्ड और दूरदर्शन महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ में उप महानिदेशक (डी डी जी) पदस्थ किया है। इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी एसके. मिश्रा ने पोस्टिंग के बाद पद सम्हाल लिया है ।  अब उनके अधीन बिलासपुर, जगदलपुर, सरायपाली और अन्य टेरिटोरियल केंद्र होंगे। बताया गया है कि करीब 4 वर्ष पूर्व दूरदर्शन ने अपने पूरे सेटअप का रिविजन कर छत्तीसगढ़( रायपुर) में डीडीजी का पद मंजूर किया था। मिश्र अब तक निदेशक रहे हैं। इसी तरह से पत्र सूचना ब्यूरों पीआईबी में भी अतिरिक्त महानिदेशक का पद मंजूर किया गया


अन्य पोस्ट