रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत टाटीबंध ओवर ब्रिज के काम अधूरे होने, ठेकेदार द्वारा काम को त्वरित गति से पूरा न करने के कारण आम जनता को भारी परेशानी हो रही थी। आम आदमी पार्टी ने रोड को चालू न करने तथा नीचे लगातार बढ़ रहे गड्ढों को ना पाटने के कारण रोपा लगाकर सरकार की निष्क्रियता को उजागर किया है। इस कार्यक्रम में पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह भी विशेष रूप से आमंत्रित थे।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोड को चालू किया तथा चेतावनी दी कि अब यदि पुन: रोड को बंद किया जाएगा तो व्यापक रूप से प्रदर्शन किया जावेगा।
इसी प्रकार अंडर ब्रिज के गड्ढों में रोज दुर्घटनाएं हो रही है। पानी भरे हुए हैं। भरे हुए पानी के गड्ढों को खेत का रूप देते हुए धान का रोपा लगाया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी, लोकसभा सचिव पी एस पन्नू, राज शर्मा, गौरव सिंह, वीरेंद्र पवार, विकास दास मानिकपुरी, नरेंद्र ठाकुर, महिला नेत्री विजयलक्ष्मी तिवारी एवं अनुषा जोसेफ, जितेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र बीसेन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।