रायपुर

डेढ़ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
28-Jul-2023 5:46 PM
डेढ़ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। अभनपुर इलाके में केंद्री रेलवे स्टेशन के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गुरूवार को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम केंद्री के रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति अपने पास बोरी में गांजा रखे हुए हैं। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने मुखबीर के बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय बंजारे बताया। उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर उसमे गांजा रखा होना पाया गया। उसके कब्जे से 1.500ग्राम गांजा जब्त कर नारर्कोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट