रायपुर
रायपुर, 28 जुलाई। मंदिर हसौद इलाके में एक नाबालिग लडक़ी का अपहरण हो गया। लडक़ी की उम्र 17 साल बताई जा रही है। जिसे कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। लडक़ी के परिजनों ने गुरूवार को मंदिर हसौद थाना में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 का अपराध दर्ज किया है। वहीं परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर खरोरा की रहने वाली 15 साल की नाबालिग का अपहर हो गया। अज्ञात आरोपी नागालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। लडक़ी के पिता ने खरोरा थाना जाकर लडक़ी के अपहर होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि लडक़ी गुरूवार को किसी काम से घर से निकली जो शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों से लडक़ी की पूछताछ की रिश्तेदारों को फोन कर पूछा पर कुछ पता नहीं चल पाया।