रायपुर

आईएएस और अन्य अफसर 30 नवंबर तक दे सकेंगे विकल्प
28-Jul-2023 4:06 PM
आईएएस और अन्य अफसर 30 नवंबर तक दे सकेंगे विकल्प

सीजी एसोसिएशन ने किया स्वागत, केरला ने एनपीएस को किया खारिज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई।
केंद्र ने आईएएस, आई पी एस और आईएफएस अफसरों को ओपीएस,एनपीएस का विकल्प चुनने 30 नवंबर की डेड लाइन तय कर दी है। इस अंतिम तिथि तक 2003,04  बैच के अफसर विकल्प दे सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पिंगुवा, सचिव आर. प्रसन्ना ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे युवा अफसरों का मॉरल बूस्ट होगा।
जानकारों के मुताबिक केंद्र ने अखिल भारतीय संवर्ग के इन अफसरों को ओपीएस चुनने का वन टाइम आप्शन दिया है ।  इस पर केरल आईएएस एसोसिएशन ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एक मेमोरेंडम दिया है । इसमे कहा गया है कि एनपीएस सी योजना पर पुनर्विचार करने की जरूरत है । 

उनका कहना है कि हम युवा अफसरों के भविष्य को लेकर चिंतित है। 2004 और उसके बाद के युवा अफसरों में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता देखी जा रही है। वे सभी रिटायरमेंट के बाद के वित्तीय उपादान न मिलने को लेकर परेशान हैं ।केरला एसोसिएशन ने कहा है कि एनपीएस की नीति में बहुत सी खामियां हैं इसलिए उस पर पुनर्विचार की आवश्यकता है । एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि ओपीएस के विकल्प के लिए 04 के बजाए 09 बैच तक के  अफसरों को अवसर दिया जाए।


अन्य पोस्ट