रायपुर

गुप्ता दुकान से 35 हजार पार करने वाला गिरफ्तार, 14 हजार बरामद
25-Jul-2023 2:37 PM
गुप्ता दुकान से 35 हजार पार करने  वाला गिरफ्तार, 14 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जुलाई।
सप्ताह भर पहले गोलबाजार के  गुप्ता स्टोर का ताला तोडक़र 35 हजार  नगदी चोरी करने वाले इजहान खान  को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

पीयूष गुप्ता थाना गोलबाजार में पीयूष गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक गोलबाजार में गुप्ता स्टोर के नाम से थोक मसाले की दुकान है। पिछले सप्ताह 18 जुलाई को पीयूष  प्रतिदिन की तरह रात्रि में ताला बंद कर अपने घर चला गया। दुकान के गल्ले में  लगभग 35000/- रूपए रखे थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला नहीं था।  दुकान के अन्दर जा कर गल्ला खोल कर देखा तो गल्ले में नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर  दुकान का ताला  तोडक़र  चोरी कर ले गया था।  गोलबाजार पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।    

पुलिस ने पीयूष, दुकान के काम करने वाले कर्मचारियों से भी  पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। दुकान और  आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखने के साथ ही  मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी मिली कि राजातालाब नई बस्ती निवासी इजहान खान जो पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, को दुकान  के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था ।
 


अन्य पोस्ट