रायपुर
मोबाइल नहीं लूट पाए तो चाकू मारा, 6 सौ रूपए लूटकर भागे
24-Jul-2023 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। कल शाम खमतराई के डब्लूआरएस अंडरब्रिज के पास दो एक्टिवा सवार लूट में असफल होने पर चाकू मारकर फरार हो गए । पुलिस के मुताबिक सन्यासी पारा खमतराई निवासी डमरूधर राय (47) रविवार शाम 7.30 बजे पैदल घर जा रहा था। अंडर ब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे से एक्टिवा सवार अमनदास,तनिष्क नाम के दो युवक उस तक पहुंचे। झपटा मारकर डमरूधर का मोबाइल लूटना चाहा। मोबाइल हाथ न लगने पर एक एक्टिवा से उतरा और अपने पास रखे चाकू से डमरूधर की जांघ पर मार था। इससे रास्ते में गिरे डमरू की जेब से 600 रूपए लूटकर फरार हो गए। डमरूधर की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने धारा 394 लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे