रायपुर
अर्से बाद मंत्रालय गए दास, सीएस से भी मिले
24-Jul-2023 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई। संसदीय कार्य सचिव निरंजन दास एक लंबे अर्से बाद सोमवार को मंत्रालय अपने दफ्तर पहुंचे। दो माह पूर्व रिटायर हुए दास को सरकार ने संविदा नियुक्ति देकर सचिव आबकारी बना रखा था। लेकिन विशेष सचिव एपी त्रिपाठी के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दास को भी आबकारी विभाग से हटाकर जेपी पाठक को नियुक्त किया गया है। हालांकि ईडी घोटाले पर उनसे भी पूछताछ करते रही है। बहरहाल, दास ने अस्वस्थता के चलते कुछ दिनों से अवकाश पर चल रहे हैं। वे सोमवार को मंत्रालय गए और मुख्य सचिव से भी मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे