रायपुर
सहारा में जमा राशि वापिसी के लिए भाजपा बनाएगी सहायता केन्द्र
23-Jul-2023 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जुलाई। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इनमें मात्रात्मक त्रुटियों की वजह से सुविधाओं से वंचित माहरा और अन्य समाज के प्रतिनिधि भी थे। इसके लिए संशोधन विधेयक लाया गया है और लोकसभा में पारित हो चुका है। प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द राज्यसभा में भी पारित कराने का शाह से आग्रह किया है। इसके अलावा सहारा के प्रभावितों से भी मिले हैं। प्रभावितों ने रकम वापिसी के लिए अलग से पोर्टल बनाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का आभार माना है। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए हर जिले में दो सहायता केन्द्र बनाने की घोषणा भी की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


