रायपुर

बेमुद्दत हड़ताल वापसी का फैसला कल
21-Jul-2023 3:46 PM
बेमुद्दत हड़ताल वापसी  का फैसला कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जुलाई। 
सीएम भूपेश बघेल के द्वारा कल विधानसभा में पांच लाख  कर्मचारी-अधिकारियों के हित में डीए,एचआरए एवं अन्य संवर्गों के  लिए की गई घोषणा  के परिपेक्ष्य में आगामी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने के संबंध में  22 जुलाई को प्रांतीय बैठक आयोजित की जा रही है। संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए 22 जुलाई को निर्णय तक जिलो में संयुक्त मोर्चा की बैठकों को अस्थाई रूप से स्थगित रखा जाता है। दूसरी ओर मोर्चा नेताओं ने 7 जुलाई के सामूहिक अवकाश का वेतन कटौती आदेश रद्द करने सीएम को आज पत्र भी सौंपा है।
 


अन्य पोस्ट