रायपुर
साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना सुराजी गांव का विमोचन
20-Jul-2023 5:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जुलाई। विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन विधानसभा परिसर में साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर रचित नाट्य रचना सुराजी गाँव का विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों संपन्न हुआ। श्री बघेल ने दुर्गा प्रसाद पारकर की इस नाट्य रचना की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस नाटक की पृष्ठभूमि छत्तीसगढ़ की योजना पर आधारित छत्तीसगढ़ के चार चिन्हरी- नरवा, घुरुआ, गरुआ अउ बारी है। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद, प्राध्यापक लुकेश चंद्राकर, दानेश्वर कौमार्य, राजेन्द्र निषाद, संतोष निषाद सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


