रायपुर

पैसा देने की बात को लेकर तोडफ़ोड़, सीसीटीवी में कैद
19-Jul-2023 4:34 PM
पैसा देने की बात को लेकर तोडफ़ोड़, सीसीटीवी में कैद

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई। 
आमानाका इलाके के बंजारी ढाबे में कुछ युवकों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। ढाबा संचालक ने अपनी रिपोर्ट में सूर्या सतनामी, जीवन सतनामी और साथियों पर तोड़ फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक मोन्टू शाह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हीरापुर में रहता है। और बंजारी ढाबा का संचालन करता है। जहां पर रात आठ बजे जीवन,सूर्या  सतनामी और उसके साथी ढाबा में खाना खाने आए थे। जो खाना खाने के कुछ देर बाद उठकर जाने लगे जिसपर ढाबा संचालक ने उनसे पैसा की मांग की। इस बात से जीवन भडक़ गया और तू हमसे पैसा लेगा कहकर गाली गलौज करने लगा। और ढाबा में तोडफ़ोड करने लगे। जिसे मना करने पर जीवन और उसके साथी मोन्दू को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। बदमाशों की ये पूरी घटना वहीं ढाबा में लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गई। इसकी शिकायत ढाबा संचालक ने आमानाका थाना जाकर की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। सीसीटीव्ही फ्टेज से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। 
 


अन्य पोस्ट