रायपुर
नग्न प्रदर्शन के बाद आज लिपिक भी विस पहुंचे, वेतन संगति दूर करने प्रदर्शन किया
19-Jul-2023 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के आवाहन पर आज 19 जुलाई को प्रदेश के लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, पींगवा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, सहित महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, पुरानी पेंशन योजना की जमा राशि वापस लेने जैसी मांगों के लिए पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा घेराव किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लिपिक पूरे प्रदेश से विधानसभा पहुंचे तथा रैली निकालकर के प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लिपिकों के आंदोलन का कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी विजय कुमार झा ने समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से तत्काल मांग पूरा किए जाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


