रायपुर
हरेली तिहार हर्षोल्लास से मनाया, कई आयोजन
18-Jul-2023 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई। सोमवार को हरेली तिहार छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर की कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्षोल्लास से मनाया।
निषाद समाज रायपुर महानगर की सक्रिय सदस्य मीना निषाद ने बताया कि रायपुर महानगर की कार्यकारिणी सदस्य बहनों ने हरेली का त्योहार छत्तीसगढ़ी परिधान के साथ बहुत धूमधाम से मनाया गया।
तेलीबांधा में जाकर हल, और खेती औजार की पूजा की। गांधी उद्यान में झूला डालकर सावन का झूला का आनंद लिए और खो खो गेम खेला। गढक़लेवा जाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी अनरसा फरा चिला बरा खाए। हम लोगों को यह बताना चाह रहे थे कि हमने अपनी संस्कार और संस्कृति को बनाए रखा है।
इस अवसर पर मीना निषाद, नमिता निषाद जयंती निषाद, कीर्ति निषाद, हेमा निषाद, कविता निषाद, राखी निषाद, ओमीन निषाद, जयश्री कैवर्त, गायत्री नाविक की सहभागिता रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



.jpeg)

