रायपुर
दो दोपहिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार
18-Jul-2023 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जुलाई। खमतराई शराब दुकान के पास खड़ी बाईक चोरी हो गई। बाईक चोरी करने वाले दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाईक को जब्त किया। पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार सेन ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गाजी नगर बीरगांव में रहता है। उमेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को 8 बजे अपनी मोटर सायकल सीजी 04 एम एक्स 3497 से रिंग रोड नंबर 2 भनपुरी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर गया हुआ था। जहां वहीं दुकान के पास बाईक को खड़ी कर शराब लेने चला गया। कुछ दे र बाद वापस आकर देखा तो उसकी बाईक वहां नहीं था। कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे