रायपुर

खंडहर में सट्टेबाजी, सात गिरफ्तार
17-Jul-2023 4:33 PM
खंडहर में सट्टेबाजी,  सात  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। 
महादेव एप से ऑनलाईन सट्टा खिला रहे 7 सटोरिए गिरफ्तार किए गए हैं ।शनिवार को  को क्राईम साईबर यूनिट  को मिली सूचना तेलीबांधा पुलिस ने   लाभाण्डी स्थित सुनीता पार्क पास खण्डहर में  दबिश दी। जहां कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।  रेड कार्यवाही के दौरान खण्डहर में 7 व्यक्ति मौजूद थे।

पूछताछ में इन लोगों ने  अपना नाम शुभम चौहान, गुड्डू सिंह, गुरपाल सिंह, विकास कुमार साहू, राकेश कुमार मेेडेकर, विकास अडानी एवं कृष्णा विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताया। इनके मोबाईल फोन को चेक करने पर महादेव  एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। साथ ही साथ  कई बैंक खातों में सट्टा के पैसों का लेन-देन कर रहे थे। सभी  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे  7  मोबाईल फोन कीमत लगभग एक लाख रूपए जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर  किया गया। 

पुलिस आरोपियों के द्वारा सट्टे के रकम लेन-देन में उपयोग किये जाने वाले बैंक खातों की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट