रायपुर

भाजपा वाले हमारी नकल करते हैं-बघेल
17-Jul-2023 4:30 PM
भाजपा वाले हमारी नकल करते हैं-बघेल

बघेल से सीखने की जरूरत नहीं-अजय

रायपुर, 17 जुलाई। हरेली तिहार के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने जमकर वाद प्रतिवाद किया है। सीएम हाऊस में आयोजन के बाद श्री बघेल ने कहा कि 15 साल तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। हमने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, और तस्वीर का लोकार्पण किया। हमारे शासन में छत्तीसगढ़ खुशहाल है। हमारे इन्हीं कार्यों को भाजपा वाले नकल करते हैं। भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि सीएम बघेल दिखावा न करें। हमारी संस्कृति समृद्ध है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति क्या है इसे भूपेश बघेल या उनकी सरकार से हमे सीखने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में संस्कृति के बहुत से आयाम हैं। सिर्फ हरेली एक आयाम नहीं है। दुर्ग कुरूदडीह में जो घटनाएं घटती हैं वो प्रदेश की नहीं हो सकती। प्रदेश में जो बड़ी बड़ी चीजें संस्कृति की संवाहक है जिसके लिए छत्तीसगढ़ जाना जाता है। उसे कांग्रेस या कोई कांग्रेसी जानता भी नहीं। जो चीजें नहीं जानते उनको प्रमोट करें, प्रहसन की तरह प्रचार न करें।  
 


अन्य पोस्ट