रायपुर

कांग्रेस नेता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, एफआईआर
17-Jul-2023 2:06 PM
कांग्रेस नेता के खिलाफ  आपत्तिजनक पोस्ट, एफआईआर

रायपुर, 17 जुलाई। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की जानकारी है। इस पोस्ट के लिए फेसबुक पेज के खिलाफ  एफआईआर भी की गई है। सिविल लाइंस थानेदार ने इसकी पुष्टि करते हुए जांच जारी होने की बात कही है । यह पोस्ट काफी वायरल रहा है। करीब तीन लाख से अधिक लोगों ने देखा और शेयर किया है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं की चुप्पी या पलटवार न होने को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने काफी नाराजगी जताई है। कल दीपक बैज द्वारा ली गई बैठक में भी यह मुद्दा उठा। 


अन्य पोस्ट