रायपुर
कांग्रेस में साय का अपमान, भाजपा के दरवाजे खुले
17-Jul-2023 2:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जुलाई। पूर्व सांसद नंदकुमार साय को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए 79 दिन हो गए हैं। वे एक मई को कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब जाकर भाजपा ने उन्हें वापसी का ऑफर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को एक पत्रवार्ता में कहा कि साय वरिष्ठ आदिवासी नेता है। उनके लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं।
कांग्रेस ने उन्हें सबसे छोटा पद दिया है। कश्यप ने कहा कल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के पदभार कार्यक्रम में वरिष्ठ आदिवासी नेता साय का कांग्रेस ने अपमान किया है। उन्हें मंच पर बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


