रायपुर

तालाब में लाश मिली हत्या की आशंका
16-Jul-2023 7:57 PM
तालाब में लाश मिली हत्या की आशंका

रायपुर, 16 जुलाई। खमतराई के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित एक तालाब में रविवार सुबह एक लाश मिली है। मृतक के शर्ट की जेब में मिले आई कार्ड के मुताबिक मुकेश गुप्ता का नाम उल्लेख है। जो सुरक्षाकार्ड का काम करता है। खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही यह खुलासा होगा कि मौत डुबने से हुई या किसी हमले से।


अन्य पोस्ट