रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने तेरह छोटे बच्चों का छात्र वृति के तहत पूज्य महावीर नगर पंचायत की समिति द्वारा चयन किया गया जिसको आज सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ द्वारा तेरह छोटे बच्चों को चेक वितरित किया गया ।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणीत सुंदरानी एवं वरिष्ठ सदस्य गोल्डी सिदारा का सहयोग छात्र वृति में रहा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने अपने उद्बोधन में कहा हम स्वास्थ और शिक्षा का मिशन लेकर कार्य कर रहे है हम अभी तीन स्वास्थ शिविर लगा चुके है और शिक्षा के लिए भी हमारा प्रयास रहेगा हम कुछ अलग करे उसके लिए हमने एक एक्सपर्ट की टीम बनाई है।
कार्यक्रम का संचालन बंटी जुमनानी, आभार अजय जयसिंघानी जताया। आयोजन में जैसिंघ पूज्य महावीर नगर पंचायत के सदस्य किशोर पंजवानी,अमर लखवानी, निहालचंद जयसिंघानी, राजकुमार गुनवानी, संतोष माधवानी, पंकज चिजवानी, सतीश पमनानी,किशोर बत्रा, राहुल खूबचंदानी,गौरव नागदेव, तरुण लखवानी,राहुल तलरेजा, बंटी जमनानी उपस्थित थे।


