रायपुर
रायपुर 15 जुलाई। धरसीवां के समीप धनेली में सरपंच द्वारा एक परिवार को गांव छोडक़र जाने का फरमान दिया गया है। इसकी शिकायत पीडि़त परिवार ने कलेक्टर से शिकायत की है, और इस पर तुरंत हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
कलेक्टर को लिखित शिकायत में धरसींवा के धनेली गांव रहवासी विपिन देव शर्मा ने बताया कि वे पिछले 20 साल से धनेली में शंाति पूर्वक रहे हैं । गांव के ग्रामीण व्यक्तियों के द्वारा अपनी प्रशासनिक, पारिवारिक एवं कानूनी समस्यायें मेरे घर आकर मुझे बताते है एवं मैं अपनी स्तर पर उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता हूं। ग्राम पंचायत धनेली के सरपंच मुझे मेरे जनहित कार्यों के कारण पसंद नहीं करती। इसी वजह से 5 जुलाई को गांव में घटित चोरी की घटना को लेकर ग्राम पंचायत धनेली के द्वारा मिटिंग बुलायी गयी थी, उसमें ग्राम धनेली के प्राय: सभी व्यक्ति मौजूद थे। मैं भी उस मीटिंग में मौजूद था। मिटिंग के बाद मुझे ग्राम पंचायत धनेली की सरपंच द्वारा मौखिक रूप से घर और गांव छोडक़र जाने के लिए कहा गया । हम लोगों के द्वारा 10 दिनों के पश्चात् आपके घर का सामान फेंक दिया जायेगा। ग्राम पंचायत के द्वारा यह आदेश मुझे मौखिक दिया गया है, किसी भी प्रकार का लिखित में ग्राम पंचायत के संरपंच के द्वारा मुझे कोई आदेश प्राप्त नहीं है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उपरोक्त आदेश ग्राम पंचायत के नियमावली के विरूद्ध है, इसी वजह से मुझे लिखित आदेश नहीं दिया गया। इस वजह से मेरा परिवार भयभीत व किसी अनहोनी घटना से आशंकित है। मेरे लिखित आवेदन पर संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करे।


