रायपुर

बैज ने संभाला पीसीसी
15-Jul-2023 6:32 PM
बैज ने संभाला पीसीसी

रायपुर, 15 जुलाई। शनिवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर पहुंचे। आज राजीव भवन पहुंचकर पीसीसी चीफ की कमान संभाल लिया। इधर एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस खीचा-तानी देखने को मिली। दीपक बैज का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी देखी गई।

उनके स्वागत करने वालों में प्रमुख विधायक विकास उपाध्याय ही नजर आए। दीपक बैज दिल्ली में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी से भेंट कर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट