रायपुर

चोरी, मारपीट का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार
15-Jul-2023 6:27 PM
चोरी, मारपीट का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार

रायपुर, 15 जुलाई। पुलिसकर्मियों को चकमा दे चोरी, मारपीट का आरोपी  कोर्ट परिसर से फरार हो गया । वह हथकड़ी समेत फरार हुआ। आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग से लेकर पेशी के लिए रायपुर आए थे। कोर्ट के आसपास तलाशी के बाद भी कैदी नहीं मिला तब रिपोर्ट कराई गई। दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलेश्वर वर्मा आरक्षक तरुण कुमार दुर्ग से  आरोपी को लेकर आए थे।

आरोपी कोमल साहू के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया । कोमल के खिलाफ राजधानी के अलग अलग थानों में चोरी, नारकोटिक्स, मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट