रायपुर

स्कूटी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
15-Jul-2023 2:26 PM
स्कूटी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई।
मकान के सामने खड़ी स्कूटी को चोरी करने वाले दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपाल शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कंवर ने बुधवार को चोरीकी घटना को अंजाम दिया था। 

रिजवान अहमद ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बैरन बाजार फौव्वारा चौक पास स्वयं के मकान में रहता है। जोबुधवार की शाम 5 बजे अपनी ई- स्कूटी को घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो उसकी दोपहिया वहां नहीं था। कोई अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी कर ले गया था। जिस पर रिजवान ने थाना कोतवाली में धारा 379 का अपराध दर्ज कराया।

पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिए को चिंहांकित कर पुरानी बस्ती निवासी गोपाल शर्मा एवं धर्मेन्द्र सिंह कंवर उर्फ रिंकू को पकड़ा। पूछताछ करने पर इन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन को लब्त कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट